नेपाली की पुलिस के साथ आरोपी महिला।
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला पुलिस ने धनगढ़ी के राजपुर गांव में एक घर में छापामारी कर सवा नौ ग्राम ब्राउन शुगर व 45 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
कैलाली जिला डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि धनगढ़ी की पुलिस टीम ने डडेलधुरा जिले की अजमेरू गांव निवासी व वर्तमान में धनगढ़ी के वार्ड 13 में किराए पर रह रही महिला आशा बिष्ट के कमरे पर छापा मारा। कमरे की तलाशी लेने पर टेबिल के नीचे छिपाकर रखी गई करीब नौ ग्राम 27 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ ही 45 ग्राम चरस व 12 हजार दो सौ रुपये मिले। इसके अलावा डोके बाजार में वार्ड नंबर एक त्रिवेणी चौक निवासी विवेक नेपाली को नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा गया है। पकड़े गए दोनों लोगों से जिला पुलिस कार्यालय पर पूछताछ की जा रही है। उक्त महिला आशा ने ब्राउन शुगर पलिया से लाने की बात स्वीकार की है। संवाद