फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गदर्शन और संकल्प से पा सकते हैं कोई भी ऊंचाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। यूपीएससी परीक्षा में सफल होने वाले जनपद के तीन युवाओं को बुधवार को मेडिकल कॉलेज देवकली में सम्मानित किया गया। विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार ने यूपीएससी में चयनित युवाओं और उनके परिवारजन के साथ सम्मानित किया। डीएम ने कहा- कहा, मार्गदर्शन और संकल्प से कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है।
विज्ञापन

आकाश निगम और यथार्थ लखीमपुर के मूल निवासी हैं। जबकि शुभेंदु वर्तमान में लखीमपुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। तीनों युवाओं ने मंच से न केवल अपने अनुभव साझा किए, बल्कि जिले के युवाओं को प्रेरणा और दिशा दी। विधायक धौरहरा ने कहा कि आकाश, यथार्थ और शुभेंदु की सफलता सिर्फ उनकी नहीं, पूरे जिले की प्रेरणा है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आकाश और यथार्थ की सफलता, धौरहरा जैसे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा, सिविल सेवा सिर्फ परीक्षा नहीं, अनुभव की यात्रा है। अब वक्त है किताबों से आगे बढ़कर लोगों और परिस्थितियों को समझने का। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा, सीखने की ललक और नए कौशल की खोज कभी थमनी नहीं चाहिए। चयनित युवाओं के परिवारों से कहा, आपने बच्चों पर भरोसा किया, तभी उन्होंने आपका नाम रोशन किया।
विज्ञापन


आकाश निगम ने कहा, समस्याएं सबकी जिंदगी में होती हैं, फर्क रणनीति से आता है। अपनी योजना खुद बनाएं, लेकिन दूसरों से सीखने में संकोच न करें। यथार्थ दीक्षित ने कहा, हमारी मानसिकता ही तय करती है कि हम कहां तक पहुंचेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, परिवार के आशीर्वाद और मित्रों के सहयोग को दिया। शुभेंदु ने कहा- सिविल सेवा एक नौकरी नहीं, राष्ट्र सेवा की जिम्मेदारी है। संघर्ष और तनाव आएंगे, लेकिन वही आपको परिपक्व बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें