दुधवा के जलाशय में जल विहार करते हाथी। स्रोत- वन विभाग।
- फोटो : :शहर में निकाली गई भगवना परशुराम शोभायात्रा में शामिल युवा।
बांकेगंज। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में जहां इंसान बेहाल है, वहीं दुधवा के जंगलों में रहने वाले वन्यजीव तरावट की तलाश में जलाशयों में पहुंचकर जल विहार करते नजर आ रहे हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डॉयरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि इन दिनों पड़ रही गर्मी में दुधवा के जलाशयों और वॉटरहोल्स में भरे पानी में बाघ, तेंदुए, हिरन, जंगली हाथी समेत स्थानीय पक्षियों के झुंडों को जल विहार का आनंद उठाते देखा जा रहा है।
यह वन्यजीव वॉटरहोल्स में भरे पानी और जलाशयों में अपनी प्यास बुझाने आ रहे हैं। सोमवार को दुधवा के एक जलाशय में हाथियों को जल विहार का आनंद उठाते देख गश्ती टीमों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।