फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नशे में सांप से खिलवाड़ पड़ा भारी, युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। नशे में सांप से खिलवाड़ करना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। डसने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोजमाबाद गांव निवासी 40 वर्षीय शिवसागर लाल सांप पकड़ने का काम करता था। बताते हैं कि सोमवार शाम वह छप्पर के नीचे आराम कर रहा था। इस बीच एक जहरीले सांप पर उसकी नजर पड़ गई। नशे में उसने सांप को पकड़ लिया। चर्चा है कि कुछ देर उससे खिलवाड़ करता रहा। इस बीच सांप ने डस लिया।
दर्द होने पर उसने सांप को छोड़ दिया। घर वालों को जानकारी होने पर उसे झाड़फूंक के चक्कर में इधर-उधर लेकर भटकते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें