फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथी के हमले में नेपाल की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। सीमा से लगे कैलाली जिला के टीकापुर नगर पालिका के एक वार्ड में कर्णाली नदी पर बन रहे बांध पर मजदूरी कर रही नेपाली महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वहीं वन विभाग ने भी स्थानीय लोगों से जंगल में न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

टीकापुर के डीएसपी हेम बहादुर शाही ने बताया कि भारतीय सीमा से लगे कैलाली जिला के टीकापुर नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में वार्ड 15 निवासी 50 वर्षीय टंक सोडारी कर्णाली नदी पर बांध निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी। तीन महिलाओं के साथ वह पत्थर एकत्र कर रही थी। तभी कर्णाली नदी के सनकट्टी घाट के पास जंगल से निकले दो जंगली हाथियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। दो महिलाएं तो किसी तरह से जान बचाकर भाग गईं लेकिन टंक सोडारी को हाथी ने लात मारकर पटक दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें