फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में दो ग्रामीण जख्मी

विज्ञापन
मझगईं के भगवंतनगर में मगरमच्छ के हमले में घायल महंगे। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो अलग अलग घटनाओं में मगरमच्छों के हमले में दो ग्रामीण जख्मी हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मझगईं। भगवंतनगर गुलरा निवासी रूपन का 45 वर्षीय पुत्र महंगे मंगलवार की दोपहर अपने साथियों के साथ चारा काटने के बाद नाला पारकर वापस घर आ रहा था। इस दौरान नाले में मौजूद एक मगरमच्छ ने अचानक महंगे के ऊपर हमला कर दिया और उसे पानी में खींचकर ले जाने लगा। शोर सुनकर उसके साथियों ने लाठी डंडों से पीटकर मगरमच्छ से उसे आजाद कराया। मगरमच्छ के हमले में महंगे के हाथ व पैर में कई जगह जख्म हो गए हैं। उसे इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। वहीं फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है, सूचना मिलती तो जरूर मौका मुआयना किया जाता।
बिजुआ। बिजुआ चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर कलां के मजरा मोहनलालपुरवा में रामदुलारे के पुत्र पंकज कुमार ने मंगलवार शाम शारदानदी के किनारे मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। बुधवार सुबह जब वह जाल उठा रहा था तभी पानी के अंदर बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ पंकज का पैर पकड़कर खींचने लगा। उसके चीखने चिल्लाने पर साथ में गए गांव के अन्य युवकों ने डंडे से मगरमच्छ पर वार किया तो वह पंकज को छोड़कर गहरे पानी में चला गया। पंकज के पैर में मगरमच्छ के दांत लगने से गहरा घाव हो गया है।
विज्ञापन

-
धनगढ़ी (नेपाल)। घर में मगरमच्छ घुसने से दहशत
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले के भीमदत्त नगर पालिका की गड्ढ़ा चौकी के पास स्थित एक घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना ग्रामीणों ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के बॉर्डर आउटपोस्ट को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे एपीएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में करके महेंद्रनगर के डिवीजन वन कार्यालय के सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें