फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के झुंड ने रौंद डाली फसल, तोड़ डाली झोपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद स्थित गोला फार्म में कर्तनिया घाट जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने न केवल धान और गन्ने की फसल नष्ट की बल्कि एक झोपड़ी को भी तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

कर्तनिया घाट जंगल से निकल कर रविवार रात हाथियों का एक झुंड तिकुनियां थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद के गोला फार्म पर आ पहुंचा। यहां इन हाथियों ने किसान पलविंदर सिंह का एक एकड़, बबर पाल सिंह का एक एकड़, इंद्रजीत सिंह की दो एकड़ गन्ना और धान की फसल को रौंद डाला। वहीं खेत में रखवाली के लिए बनाई गई झोपड़ी को भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने गोले दागकर बड़ी मुश्किल से हाथियों को खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में हाथियों की संख्या चार है और यह अक्सर बहराइच जिले के भरथापुर जंगल से निकलकर इस क्षेत्र में आते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों ने वन विभाग से हाथियों से फसलों को बचाने की मांग की है। रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराने के बाद उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें