फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथियों ने फिर बदला ठिकाना

विज्ञापन
जंगल में मौजूद नेपाली हाथी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथियों ने अब भीरा रेंज छोड़कर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज की सिकंदरपुर बीट में अपना नया ठिकाना बना लिया है। इसके साथ ही जंगल के पास बसे किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। हालांकि रविवार रात हाथी जंगल में ही रहे, खेतों में उत्पात नहीं मचाया।
विज्ञापन

नेपाल से आए जंगली हाथी 18 दिन से दुधवा टाइगर रिजर्व में ही डेरा डाले हुए थे। रविवार रात इन हाथियों ने अपना ठिकाना बदल दिया। वे दुधवा टाइगर रिजर्व की भीरा रेंज से निकलकर किशनपुर सेंक्चुरी और बफरजोन होते हुए गोला रेंज जा पहुंचे और वहां बांकेगंज कस्बे से सटी सिकंदरपुर बीट में डेरा डाल दिया। रात में हाथी जंगल के अंदर ही रहे। बाहर निकलकर खेतों में उत्पात नहीं मचाया। इससे किसानों ने जहां एक तरफ राहत की सांस ली तो सिकंदपुर जंगल के आसपास बसे किसान परेशान रहे। उन्हें आशंका है कि अब हाथियों के उत्पात का केंद्र उनका इलाका हो सकता है।
-
नेपाली हाथी दुधवा टाइगर रिजर्व से निकलकर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में पहुंच गए हैं। बावजूद इसके दुधवा टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें