आटो पार्ट्स गोदाम से उठती आग की लपटें। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर में गोला रोड स्थित ब्लॉक के पास ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आ लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला कमलापुर निवासी जेपी अग्रवाल का बाइक पार्ट्स का शोरूम है। सोमवार दोपहर बाद गोला रोड स्थित गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं का गुबार उठने पर कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी हुई। कर्मचारी जब तक कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। शोर शराबा होने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कर्मचारियों ने आग की सूचना कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग जब तक काबू होती, तब तक शोरूम में रखे स्कूटी, बाइक के पार्ट्स, फर्नीचर आदि सामान जल गया। गोदाम मालिक के मुताबिक अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी सियाराम ने बताया कि आग बुझाने में दो गाड़ियां लगाई गईं। आग शार्ट सर्किट से लगी मालूम पड़ती है। फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
आटो पार्टस गोदाम में आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी- फोटो : LAKHIMPUR