फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 17 से शुरू होगी गेहूं खरीद, किसान करा रहे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। एक जनवरी से किसानों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। खरीद को लेकर पूरे जिले में 159 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

किसान, बिचौलियों के चक्कर न पड़कर सीधे केंद्र पहुंचें और तौल के 48 घंटे के भीतर भुगतान पाएं, इसके लिए विभाग तैयारियों में जुटा है।
डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। खरीद को लेकर किसानों को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके पश्चात सीधे सेंटर पर जाकर फसल तुलवा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अगर किसी किसान को फसल तुलवाने को लेकर कोई परेशानी हो रही हो तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। 17 मार्च से शुरू होने वाली खरीद 15 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें