फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार धरे गए

Mon, 16 Mar 2015 11:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र में दो जनवरी को चीनी मिली से गन्ना तुलवाकर जा रहे किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने की घटना में शामिल सीतापुर जिले के चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लूट में इस्तेमाल बोलेरो और कई तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अरविंद सेन ने पत्रकारों को बताया कि फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बालकरामपुरवा निवासी रमाकांड का पुत्र मोहित दो जनवरी को चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर घर लौट रहा था, तभी लखहाभूड़ गांव के पास बोलेरो सवार चार बदमाशों ने मोहित को तमंचा दिखाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए सीओ धौरहरा मनोज यादव की अगुवाई में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम और एसओ फूलबेहड़ परशुराम ओझा को लगाया गया। पुलिस के मुताबिक भीरा-पलिया मार्ग पर सूचना मिलने पर पुलिस ने बोलेरो सवार बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में राजकिशोर, प्रेमप्रकाश निवासी गांव महमूदपुर थाना लहरपुर, राजेश निवासी दिवियापुर थाना सदरपुर और अशोक निवासी महतनियापुर थाना लहरपुर शामिल हैं। चारों के पास से एक-एक तमंचा बरामद कर पुलिस ने बोलेरो सीज कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें