फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुधवार की रात तो बृहस्पतिवार का दिन रहा सीजन का सबसे गर्म

Fri, 13 Jun 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप से बचाव करती युवती। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौतपा के बाद से भीषण गर्मी ने लोगों को सताना शुरू दिया है। इस बार सीजन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार रात को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री उछाल आया। बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। पूरा दिन रही उमस भरी गर्मी व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार सीजन में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए तो बुधवार की रात अब तक की सबसे गर्म रही। बीते एक सप्ताह से 28 डिग्री तक रहा पारा बुधवार रात तीन डिग्री बढ़ते हुए 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम पारा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में बीच-बीच बादल छाए, लेकिन धूप व पूरा दिन उमस भरी गर्मी के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।
गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा, दुपट्टा व पेड़ों का सहारा लेते दिखे, लेकिन लू की वजह से कुछ खास राहत नहीं मिली। बिना कूलर व एसी के लोग घरों में भी सुकून से नहीं बैठ पा रहे हैं। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बीते सात दिनों में यह रहा तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)

छह जून : 37 28

सात जून : 38 28

आठ जून : 39 29

नौ जून : 38 28
10 जून : 39 29.4

11 जून : 39 28

12 जून : 40 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें