फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भंडारे का प्रसाद लेकर लौट रहे ग्रामीण का शव खेत में मिला

Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महंगापुर में शव मिलने के बाद कागजी कार्रवाई करते थानाध्यक्ष व पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
महंगापुर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर में भंडारे में आए एक ग्रामीण का महंगापुर-अंधरा मार्ग के एक चकरोड के पास स्थित गन्ने केे खेत में संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। संपूर्णानगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। वहीं मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्या कर शव खेत में डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मरौंचा गांव निवासी 53 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ बुधू पुत्र छितौड़ी, परसपुर स्थित साढ़ू के घर भंडारे में आया था। बताया जाता है कि वह 11 जून को घर से निकला था। रात आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास जानकारी ली। उधर, 12 जून को अजय कुमार का शव महंगापुर-अंधरा मार्ग के पास स्थित एक चकरोड के किनारे गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर खड़ी थी। बाइक की चाबी मृतक की शर्ट की जेब में थी। शव पड़े होने की सूचना पर संपूर्णानगर थाना प्रभारी अंबर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में डालने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें