सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचाव करते हुए जातीं युवतियां। संवाद
- फोटो : घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करती फॉरेंसिक टीम।
शाहजहांपुर। मौसम साफ रहने से शुक्रवार को तेज धूप निकली। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब 22 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके प्रभाव से तेज हवा चलने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वातावरण में आर्द्रता 41 प्रतिशत है। इससे हवा में नमी बनी हुई है। वायुदाब 22 मिलीबार गिरने से गिरने से बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसके असर से तापमान में गिरावट हो सकती है।