फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक बाइक पर बिना हेलमेट चार सवार ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
मृतक राजीव गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के भरगवां गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौजमपुर निवासी राजीव गुप्ता (32 वर्ष) अपने सात वर्ष के बेटे श्रेयांश के साथ बृहस्पतिवार रात सेहरामऊ दक्षिणी के भरगवां में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां उनके रिश्तेदार हरदोई के पाली के रहने वाले अभिषेक और रामदेव मिल गए।
रात करीब साढ़े 11 बजे चारों लोग एक बाइक पर लौट रहे थे। बाइक राजीव चला रहा था। भरगवां व चांदापुर गांव के बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर लग गई। माना जा रहा है कि ओवरटेक कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर लगी है। इस दौरान वहां से गुजरी डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी उमेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से चारों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने राजीव और श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। राजीव गुप्ता के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने बड़े भाई राजकुमार को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंचे परिजन राजीव गुप्ता और श्रेयांश के शव देख बिलख पड़े। वहीं, चर्चा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली खनन में लगी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर-ट्राॅली का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। घायलों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली से हादसा हुआ है।

मृतक राजीव गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें