फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेल ट्रैक के नीचे पानी के रिसाव से प्रशासन सतर्क

Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया भीरा रेल मार्ग पर अतरिया के पास निरीक्षण करते एसडीएम। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा रेल मार्ग पर अतरिया के पास रेल लाइन के नीचे पानी का रिसाव शुरू होने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में रेल लाइन के नीचे दो स्थानों से पानी का रिसाव मिला। इसके बाद एसडीएम ने रेलवे के एई प्रभात कुमार के साथ तहसील में बैठक की।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रिसाव वाले स्थानों पर पत्थरों के बड़े बोल्डर डाले गए हैं। उनके बीच से पानी का निकलना सामान्य प्रक्रिया है और इससे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं होगा। रेलवे के अनुसार ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है।
एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने रेलवे को आधिकारिक पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है और डीआरएम को भी सूचित किया है, ताकि मामले को उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया जा सके।प्रशासन ने रिसाव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल शारदा नदी का डिस्चार्ज सामान्य है और स्थिति नियंत्रण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें