फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

      दीवार गिरने से मलबे में  दबकर ग्रामीण की मौत       

Wed, 24 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा निजाम चौकी क्षेत्र के सहजनिया गांव में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।      
विज्ञापन

गांव सहजनिया निवासी 35 वर्षीय रूपराम अपने मकान की कच्ची दीवार के किनारे रखा सामान हटाकर पक्की दीवार बनाने के लिए नींव खोद रहा था, तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गया। दीवार के नीचे से निकालकर जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मृतक के भाई रामदेव ने कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल अजीत कुमार सिंह और एसआई उमेश्वर प्रसाद यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें