फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान, देर शाम आया परिणाम, झूमे समर्थक

विज्ञापन
जैबुन्निशा को गोद में ले जाते  शमसाद। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बृहस्पतिवार को फरधान, पीलीभीत, खमरिया, जंग बहादुरगंज व पलिया सहकारी गन्ना विकास समितियों के डेलीगेट पदों पर मतदान हुआ।
विज्ञापन

दिव्यांग, बुजुर्ग और अन्य मतदाताओं ने मतदान में उत्साह दिखाया। सुबह से मतदान समाप्ति तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। देर शाम सात बजे तक कई समितियों पर परिणाम भी घोषित कर दिया गया। विजयी डेलीगेट के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

खमरिया में शाम चार बजे तक डेलीगेट के 38 पदों के लिए वोट डाले गए। आरओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 6945 में 2880 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई। यहां 328 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 52 पद अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन



45 डेलीगेट के चुनाव में 80 फीसदी हुआ मतदान
सहकारी गन्ना समिति में 23 बूथ बनाकर कराया गया मतदान
फरधान। सहकारी गन्ना विकास समिति में 45 डेलीगेट के चयन के लिए 23 बूथ बनाकर मतदान कराया गया। देर शाम तक 80 फीसदी मतदान हुआ। कुछ बूथों पर भीड़ अधिक होने के कारण मतदान निर्धारित समय से एक घंटे देर तक चला।
गन्ना समिति फरधान में 137 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 45 डेलीगेट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। प्रत्याशियों में चुनाव की सरगर्मी प्रधानी से ज्यादा दिखी। 70 वर्ष के बुजुर्ग, दिव्यांग सभी मतदाताओं ने मतदान किया। शमशाद ने अपनी मां जैबुन निशा (75) को गोद में ले जाकर मतदान कराया। रमुआपुर के फकीरा लाल (65) को परिजन सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए।
-

दो डेलीगेट के पद रह गए रिक्त
184 डेलीगेट में केवल 182 ही डेलीगेट बन पाएंगे। जानकारी के मुताबिक आदमपुर और पैला में दो-दो डेलीगेट होने थे, लेकिन इन गांवों में एक-एक ही फार्म भरा गया। दो डेलीगेट के पद रिक्त रह गए।

-
गहमागहमी के बीच हुआ मतदान और मतगणना
पसगवां। सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के संचालक मंडल के डेलीगेटों का चुनाव गहमागहमी के साथ केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में हुआ। 42 गांवों में 80 डेलीगेट पदों के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 11,948 है। इस दौरान काफी गहमागहमी रही। मतगणना काफी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। विजयी डेलीगेटों को प्रमाणपत्र निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्रा ने सौंपे।
विज्ञापन


मोबाइल फोन रहा प्रतिबंधित
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति के 751 डेलीगेट के पदों में 150 पर 279 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से निर्वाचन स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति में 82 बूथ पर 26175 मतदाताओं ने वोट डाले। 4 बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना और शाम 6 से परिणाम आने शुरू हो गए। 751 में 150 डेलीगेट चुने गए। निर्वाचन अधिकारी बीबी सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी अवनीश त्रिपाठी ने निर्वाचित डेलीगेट को प्रमाण पत्र दिए। मतदान स्थल के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहा।

जैबुन्निशा को गोद में ले जाते  शमसाद। संवाद

जैबुन्निशा को गोद में ले जाते  शमसाद। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें