लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर मैलानी नगर के व्हाट्सएप सभासद ग्रुप में आपत्तिजनक मेसेज पोस्ट करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी पूनम ने बताया कि शुक्रवार को मैलानी नगर के मोहल्ला मस्जिद निवासी इसरत हुसैन ने कोरोना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर एक पोस्ट अपने मोबाइल नंबर से मैलानी सभासद नाम के ग्रुप में डाली थी। थाना मैलानी पुलिस ने आरोपी इसरत हुसैन के खिलाफ धारा 153ए,153बी, 186/295 ए आईपीसी व 66ए आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद