तिकुनिया। ग्राम जसनगर में मोहाना नदी के कटान से भूमिहीन हुए किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। कटान पीड़ितों ने कहा सरकार घर बनाने का इंतजाम करे।
गांव जसनगर निवासी राम नारायन, रामगोपाल, किशन कुमार, बालक राम, नत्थूलाल, राम और नंदलाल ने कहा कि उनकी जमीन नदी में कट गई है, जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
सभी कटान पीड़ित गांव किनारे नानपारा-मैलानी रेलवे ट्रैक के किनारे बांध रोड पर तंबू लगाकर शरण लिए हैं। इस संबंध में तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि कुछ लोगों को सहायता दी जा चुकी है। कुछ लोग बाकी हैं। इन्हें भी जल्द मदद दी जाएगी।