फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: हरदोई के युवक ने प्रेमिका के घर के सामने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Sun, 27 Oct 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में हरदोई के युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिस जगह शव लटका मिला, वहां से 50 मीटर दूरी पर उसकी प्रेमिका का घर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शनिवार को युवक का शव शीशम के पेड़ पर गमछे से फंदे से लटका मिला। युवक हरदोई जनपद का रहने वाला था। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरदोई के थाना टड़ियावां के गांव इकघरा अहरौरी निवासी विपिन का मोहम्मदी के एक गांव निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह 28 मई को एक लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। 

प्रेमिका के घर के सामने लटका मिला शव 
इस मामले में लड़की के 164 के बयान के बाद दर्ज होने के बाद एफआइआर में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। शनिवार को सुबह 7.30 बजे विपिन का शव यहां गांव में लड़की के घर के सामने 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। 
विज्ञापन


परिजनों के सामने पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का मालूम होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें