फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की घटतौली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। ब्लॉक मितौली की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायतचीफ के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ घटतौली की शिकायत करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अवधेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लक्ष्मण नगर निवासी कोटेदार कल्लू पर आरोप लगाया कि घटतौली की शिकायत पर कोटेदार राशन न देकर अभद्रता करते हुए दुकान से भगा देता है। कोटेदार से त्रस्त होकर कार्ड धारकों ने सामूहिक रूप से मुद्दा उठाकर जांच कराकर पूरा राशन दिलाने की मांग की है।
इस अवसर पर घनश्याम प्रजापति, राजेश कुमार, सरिता देवी, आशा देवी, इंद्रावती, शांति देवी, संजय कुमार, रमाकांत, सरवन, रोशनी देवी, विमला देवी, कृष्णावती, चंद्रावती, मंदोदरी, शांती देवी आदि कार्ड धारक मौजूद रहे। वहीं, पूर्ति निरीक्षक साधना श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। गांव जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

गिरधरपुर में सही मिली घटतौली की शिकायत, अब कार्रवाई तय
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत ग्रंट नंबर 11 के गिरधरपुर गांव में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर घटतौली का मामला सामने आया है। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक से मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर बुधवार को पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ग्रंट नंबर 11 के मजरा बंजरिया पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 17 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से मामले से संबधित पूछताछ कर उनके बयान लिए। लाभार्थियों ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि गिरधरपुर गांव के कोटेदार परसादी लाल मौजूदा समय में वितरण किए जाने वाले नि:शुल्क राशन में प्रति यूनिट के सापेक्ष 3 से 4 किलोग्राम कम राशन दिया जा रहा है।
गोला तहसील के पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि घटतौली की शिकायत जांच में सही मिली है। गिरधरपुर गांव के कोटेदार परसादी लाल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें