फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई स्कार्पियो, ग्राम प्रधान की मौत, दो लोग घायल

Sat, 15 Jun 2024 10:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज कुकरा रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज कुकरा रोड पर शुक्रवार की रात सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने से कार चला रहे पहाड़पुर के प्रधान गुरूलाल की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं।

विज्ञापन

  
प्रधान गुरूलाल सिंह रात 10 बजे करीबी अपने दो साथियों के साथ स्कार्पियो कार से गोला से अपने घर पहाड़पुर जा रहे थे। इस दौरान बांकेगंज कुकरा रोड पर लोहिया पुल से पहले कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे बिजली खंभे से टकरा गई। 

सिपाही बनते ही दिया धोखा: कभी दोस्त, कभी रिश्तेदारी में बुलाकर लूटी आबरू; पीड़िता बोली-हर बार देता था एक भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए गोला ले गए। गुरूलाल की हालत गंभीर थी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में गुरूलाल की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में गाड़ी भी बुरी क्षतिग्रस्त हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें