फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन की रंजिश में दबंगों ने फूंका ट्रैक्टर

विज्ञापन
खेत में धू धू कर जलता ट्रैक्टर-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जमीन की रंजिश को लेकर थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में दबंगों ने एक किसान का ट्रैक्टर फूंक दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के साथ ही चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया की है। महेवागंज निवासी किसान वाहिद पुत्र मजीद ने बताया कि उसकी जमीन फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया में है, जिसका विवाद वही के कुछ लोगों से था। विवाद के चलते जमीन की पैमाइश लेखपाल ने की थी। इसके बाद शनिवार को वाहिद अपना खेत जोतने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा।
साथ में उसकी पत्नी जहरून और बेटा जुनैद भी था। वाहिद का कहना है कि जब वह खेत जोतने जा रहा था, तभी विपक्षी आ गए और उसे व उसकी पत्नी और बेटे को गालियां देते हुए मारने दौड़े। इस पर वह तीनों लोग जान बचाकर वहां से भाग गए। दबंगों ने उसके ट्रैक्टर पर गन्ने की पाती डालकर आग लगा दी। ट्रैक्टर जल गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फूलबेहड़ कोतवाली के इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान ने बताया कि घटना में वाहिद की तहरीर पर आजाद, इसरार, सरताज व फिरासत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें