बचाने उतरे दो युवकों का भी घुटने लगा था दम
रामराखन को निकालने के लिए गांव के ही राजकिशोर और अजय कमर में रस्सी बांधकर कुएं के अंदर उतरे। रामराखन के पास पहुंचते ही इन लोगों का दम भी घुटने लगा तो उन्होंने आवाज दी। ग्रामीणों ने उनको फौरन बाहर निकाल लिया। इसके बाद किसी की कुएं में जाने की हिम्मत नहीं हुई।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड टीम दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण और गाय को बाहर निकाला। परिजन रामराखन को लेकर सीएचसी पसगवां पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामलखन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।