फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारों की उदासीनता से टीकाकरण अभियान को लग रहा पलीता

विज्ञापन
स्कूल का ताला न खुलने से गेट पर खड़ी टीकाकरण टीम व टीका लगावाने आए लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण कराने पर जोर दे रही है। मगर, जिले के जिम्मेेदारों में आपसी सामंजस्य न होने से वैक्सीनेशन अभियान को पलीता लग रहा है। सोमवार को टीकाकरण केंद्र सदर स्कूल में समय से ताला न खुलने के कारण काफी संख्या में लोग वापस घर जाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

जल्द से जल्द से लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए शासन से लेकर जिला प्रशासन तक सक्रिय है। मगर, बेसिक एवं स्वास्थ्य महकमे के आपसी तालमेल के अभाव में टीकाकरण केंद्र पहुंचने के बावजूद लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही घर लौटने को मजबूर हैं। एक ऐसा ही मामला सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सदर टीकाकरण केंद्र पर देखने को मिला। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन को लेकर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित था। इस पर सदर विद्यालय में अवकाश के चलते गेट पर ताला पड़ा रहा। मगर, टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित न होने से दस बजे तक विद्यालय गेट पर टीकाकरण टीम सहित वैक्सीन लगवाने के लिए तमाम लोग इकठ्ठा हो गए। काफी देर तक ताला न खुलने पर कई लोग टीकाकरण कराए बिना ही घर लौटने को मजबूर हो गए।
.
करीब एक घंटे से गेट पर खड़े हैं। कोई यह भी बताने वाला नहीं कि टीकाकरण होगा भी कि नहीं। यदि नहीं होना है तो इसकी सूचना ही चस्पा कर देनी चाहिए थी।
-राजेंद्र कुमार, अटौहा
.
पहली डोज लगवाने के लिए तीसरी बार स्कूल आए हैं। मगर, गेट पर ताला पड़ा है। टीकाकरण करने वाली टीम भी है, लेकिन वैक्सीनेशन के बारे में वह भी कुछ नहीं बता पा रही।
विज्ञापन

-संतोष कुमारी, अटौहा
.
सास के साथ दूसरी बार टीकाकरण कराने आए हैं। करीब एक घंटा हो गया है गेट पर। न तो ताला खुल रहा है और न ही कोई यह बता रहा कि टीकारकण होगा कि नहीं।
-कुंती, अटौहा
.
15 किलोमीटर दूर से वैक्सीनेशन कराने के लिए आए हैं। टीम कह रही है कि टीकाकरण होगा। मगर, गेट कब खुलेगा यह नहीं बता पा रही है। देखो कब तक इंतजार करना पड़े।
विज्ञापन

-विनीत कुमार, रामदीनपुरवा
...........
सार्वजनिक अवकाश के चलते सोमवार को स्कूल के गेट में ताला पड़ा था। जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य से चाबी मंगवाकर गेट खुलवाकर टीकाकरण शुरू हो गया।
-डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें