लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजीव राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन महिला वर्ग की कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं।
कबड्डी और खो-खो में 8-8 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में यूपीएस रामपुर फुलैया मैलानी की टीम ने जीजीआईसी को हराकर जीत हासिल की। खो-खो में पनगी कलां ने सनातन धर्म की टीम को शिकस्त दी। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को एसडीएम /अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेणु मिश्रा व जिला कमांडेंट दिनेश पांडेय ने पुरस्कृत किया।
कबड्डी में निर्णायक हितेंद्र कुमार, खुशबू राज, संजय और खो-खो के मैच में विपनेश मिश्रा, योगेश गुप्ता व विजय सिंह रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि बुधवार को पुरुष वर्ग की फुटबॉल और बृहस्पतिवार को हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।