विजेता टीम को ट्रॉफी देते पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी। संवाद
सिंगाही। नवयुवक समाज सेवा समिति एवं वामन द्वादशी मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें यूपीएस दरेरी की टीम ने जीत दर्ज की।
महिला कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में यूपीएस दरेरी, निघासन उच्च प्राथमिक विद्यालय, स्टार क्लब सिंगहा और शोभा रानी निघासन की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला यूपीएस दरेरी और निघासन उच्च प्राथमिक विद्यालय के बीच हुआ। इसमें रोमांचक खेल के बाद यूपीएस दरेरी की टीम विजेता रही, जबकि निघासन उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम उपविजेता बनी।
समापन अवसर पर समिति संरक्षक राम कैलाश सोनी, यशोदानंदन मिश्र, संकटा प्रसाद मिश्र, राधेश्याम तिवारी, विजय गुप्ता, मेलाराम तिवारी, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।