दुधवा के जलाशयों में खिले कमल के फूल। स्रोत : वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा और किशनपुर अभयारण्य के जलाशयों में इन दिनों खिले कमल के फूलों से जंगल की रौनक बढ़ गई है। इस साल दुधवा का नया पर्यटन सत्र शुरू होने में मात्र 15 दिन बचे हैं। ऐसे में यहां सैर-सपाटे के लिए आने वाले सैलानियों को बाघों के साथ ही ये फूल भी आकर्षित करेंगे।
डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत और और दिवाली के आसपास दुधवा में भादीताल, किशनपुर अभयारण्य के झादीताल, बफरजोन की नगरिया झील के अलावा जंगल के अधिकांश जलाशयों में बड़ी संख्या में कमल के फूल खिलते हैं।