फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद हंगामा

Mon, 11 Aug 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही मार्ग पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बस में तोड़फोड़ कर हंगामा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


क्षेत्र के टपरी (कृपाकुंड) बंगलहा कुटी निवासी 20 वर्षीय लवकुश बाइक से निघासन गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिकुनिया से हरिद्वार जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। लवकुश को राहगीरों ने सीएचसी निघासन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव वाहन की चाबी निकालने के साथ बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर कोतवाल महेशचंद पुलिस बल के साथ पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें