फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में चार युवाओं का पीसीएस में चयन

विज्ञापन
शुभम शुक्ला को सम्मानित करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को आया पीसीएस का परिणाम जिले के लिए बेहद अच्छा रहा। चार मेधावियों का चयन पीसीएस में हुआ है, जिसमें तीन शहर के रहने वाले है और एक गोला नगर निवासी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिकटिहा निवासी मानवेंद्र विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह पीसीएस में चयनित हुए हैं। मानवेंद्र दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में दरोगा थे और मां ऊषा सिंह बेसिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट डान बास्को से किया है। वहीं मोहल्ला निर्मलनगर निवासी अंकित कुमार वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा भी पीसीएस में चयनित हुए हैं। अंकित ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट नगर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज से और स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है। अंकित के पिता पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए। शहर निवासी अश्वनी पांडे पुत्र अनूप कुमार पांडे भी पीसीएस में चयनित हुए हैं। वर्तमान में वह एआरटीओ कार्यालय सीतापुर में लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं।
गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी शुभम शुक्ला भी पीसीएस में चयनित हुए हैं। उनके पिता सुनीत शुक्ला एक ट्रैक्टर एजेंसी पर मैनेजर और मां स्नेहलता गृहणी हैं। शुभम ने सरस्वती विद्या निकेतन से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एवं बीएससी और एमएससी लखनऊ विश्वविद्यालय से की। नगर का नाम रोशन करने वाले शुभम शुक्ला को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इन पदों पर हुआ चयन
अंकित कुमार वर्मा और अश्वनि का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। जबकि शुभम शुक्ला का एक्साइज ऑफिसर और मानवेंद्र विक्रम सिंह का एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयन किया गया है।

मानवेंद्र विक्रम सिंह- फोटो : LAKHIMPUR

 

अश्वनी पांडे- फोटो : LAKHIMPUR

 

अंकित कुमार वर्मा- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें