फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 12 से शुरू होगी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया

Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शैक्षिक सत्र-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 12 अक्तूबर से ऑनलाइन केंद्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू होगी और 27 नवंबर तक पूरी होगी।
विज्ञापन

चयनित केंद्रों की छात्र आवंटन सहित सूची 22 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी। डिबार, मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले और अनर्ह विद्यालयों की सूची 23 अक्तूबर को प्रदर्शित होगी।
चयनित केंद्रों पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के परीक्षण और निस्तारण के बाद अनुमोदित आख्या छह नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अनुमोदित केंद्रों की सूची 16 नवंबर को अपलोड होगी। मानक से अधिक दूरी या क्षमता से अधिक छात्र आवंटन पर 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन किया जा सकेगा। अंतिम सूची छात्र आवंटन सहित 27 नवंबर को अपलोड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें