फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पैकेटों की होगी जांच

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते एसडीएम।
विज्ञापन
पेपर लीक होने के बाद जिला प्रशासन हुआ बेहद अलर्ट
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम ने देखे परीक्षा केंद्र
लखीमपुर खीरी। बुधवार को अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद हुई कार्रवाई से जिला प्रशासन सकते में है। बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर समस्त एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा आदि का निरीक्षण किया। इसी के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों ने आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की सीलिंग परखी। वहीं डीएम ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेंपरिंग जांच करने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम ने आगामी पेपरों के प्रश्न पत्रों के समस्त पैकेटों की जांच करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र के पैकेटों की जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की टेंपरिंग संज्ञान में आती है तो इसकी सूचना डीआईओएस को दें। डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को संयुक्त हस्ताक्षर से जोन के 20 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर मौजूद प्रश्नपत्रों के पैकेटों की जांच कर उनकी आख्या दो अप्रैल की शाम चार बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने देखे परीक्षा केंद्र
डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले के सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने एवं लापरवाही न होने के निर्देश दिए। एसडीएम गोला अविनाश चंद्र मौर्य ने कृषक समाज इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज एवं लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापकों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों में रखे प्रश्नपत्रों की सीलिंग देखी।

इतिहास में 171 एवं कृषि के पेपर 77 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
लखीमपुर खीरी। डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम प्रभारी हयात अली अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के कृषि एवं इंटरमीडिएट के इतिहास विषय का पेपर हुआ। इसमें 148 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहली पाली में कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1243 के सापेक्ष 1166 उपस्थित और 77 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के इतिहास विषय के पेपर में पंजीकृत 3203 के सापेक्ष 3032 उपस्थित और 171 अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें