फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी शिक्षक संघ मोर्चा के लोग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले राज्य कर्मचारी 12 सूत्री लंबित मांगों को लेकर शनिवार को नसिरूद्दीन मौजी मैदान में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महंत सिंह ने बताया कि 12 सूत्री मांगे कई महीनों से लंबित हैं। मगर, सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही। इससे नाराज राज्य कर्मचारियों ने शनिवार को मशाल जुुलूस निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नौ दिसंबर तक मांगों पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। नर्सेज संघ की रजनी मसीह, एक्सरे टेक्नीशियन संघ के राहुल राज, टीबी वर्कर्स संघ के सतेंद्र कुमार, एनएचएम संघ के संजय राय, फाइलेरिया निरीक्षक संघ के अंजनि मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें