फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम मिश्रा के परिजन को हौसला बंधाने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी

विज्ञापन
हरिओम के परिजन से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी।
विज्ञापन

हरिओम के कातिलों को जल्द सजा दिलाने का दिया भरोसा

फरधान (लखीमपुर खीरी)। तिकोनिया हिंसा में मारे गए ड्राइवर हरिओम मिश्रा के घर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी घटना के 12 दिन बाद पहुंचे। मंत्री टेनी ने हरिओम के बीमार पिता और मां उषा मिश्रा से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने हरिओम के कातिलों को जल्द ही सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

हरिओम मिश्रा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू का ड्राइवर था। मौत के बाद से उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। शासन ने 45 लाख रुपये की मदद और छोटे भाई को योग्यता अनुसार नौकरी देने को कहा था। घटना के 12 दिन बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हरिओम के परिजन से मिलने पहुंचे।
उन्होंने हरिओम की माता उषा मिश्र को बताया कि हरिओम के हत्यारों पर भी तिकुनिया थाने में मुकदमा लिखा दिया गया है। सरकार जांचकर रही है। दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, अंबरीष सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें