फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

विज्ञापन
मोतीपुर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी।
विज्ञापन
ओयल (खीरी)। ग्रामसभा मोतीपुर निर्माणाधीन 200 बेड के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने फीता काटकर किया। उन्होंने अस्पताल परिसर और हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा डिजिटल तरीके से शुरू की गई आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि नवसंचालित ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन क्षमता 960 लीटर प्रति मिनट है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट जिले में ही नहीं आसपास के जिलों को भी बड़ी सहूलियत प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, संजय मिश्रा, सांसद प्रवक्ता अंबरीश सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, ब्लाक प्रमुख लखीमपुर दिव्या सिंह, सीएमओ शैलेंद्र भटनागर, सीएमएस एसी श्रीवास्तव, एसीएओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें