फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: न्यूरो डॉक्टर बन यूनानी चिकित्सक ने किया मरीज का इलाज, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। क्षेत्र के गांव बसढि़या में संचालित लखनऊ केयर हॉस्पिटल में यूनानी आयुर्वेद चिकित्सक ने न्यूरो सर्जन बनकर पैरों से कमजोर बुजुर्ग को तीन दिन तक ग्लूकोस चढ़ाकर बेहाल कर दिया। हालत बिगड़ती देख परिजन ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू करवाया, तब बुजुर्ग को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

इस दौरान बुजुर्ग के परिजन से उक्त हॉस्पिटल ने मोटी रकम भी वसूल ली। साथ ही 8300 रुपये और जमा करने के लिए बुजुर्ग को फोन कर धमकाया जाने लगा। इसको लेकर बुजुर्ग ने सीएचसी अधीक्षक सहित जिला मुख्यालय पर शिकायत करने की बात कही है।

खमरिया क्षेत्र के मटरिया गांव निवासी 75 वर्षीय पैकरमा ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें पैरों में दर्द होने की समस्या थी। इसके लिए वह सीएचसी खमरिया दवा लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें रास्ते में बसढिया में स्थित लखनऊ केअर अस्पताल में मौजूद यूनानी डॉक्टर शकील अहमद अंसारी मिले। उन्होंने खुद को न्यूरो का डॉक्टर बताकर कम पैसों में उनका इलाज करने का आश्वासन देकर भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

वहां तीन दिन में उन्हें एक-एक कर तीन बोतलें चढ़ा दीं। इस दौरान 11,000 रुपये भी ले लिए पर सही इलाज न मिलने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। इसको देख उनकी बेटी व परिजन उन्हें जिला मुख्यालय में नवजीवन अस्पताल में लाए। भर्ती करवाकर इलाज करवाया तब उन्हें कुछ राहत मिल सकी।
खमरिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन लंबित पड़ा हुआ है। बुजुर्ग द्वारा उन्हें शिकायती पत्र दिया जाएगा, तो अस्पताल व डॉक्टर की जांचकर कार्रवाई करेंगे। उधर, डॉ. शकील अहमद अंसारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ फिजियोथैरेपी की थी और बेड चार्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें