फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल दे रहे पंप कर्मियों को डीएसओ ने फटकारा

विज्ञापन
आवश्यक दिशा निर्देश देते जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह।स्रोत :सूचना
विज्ञापन
मैगलगंज। मैगलगंज क्षेत्र के लड़ैती देवी पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे पंप कर्मियों की कड़ी फटकार लगाई। हिदायत दी कि भविष्य में यदि ऐसी पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित पंप कर्मियों व पेट्रोल पंप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एक सितंबर से नो हेलमेट–नो फ्यूल अभियान पूरे प्रदेश में लागू किया है। इस दौरान उन्होंने पंप पर पेट्रोल भरवा रहे बाइक सवारों से भी बातचीत की और उन्हें सफर के दौरान हमेशा हेलमेट पहनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिले में आए दिन दुर्घटनाएं सिर्फ हेलमेट न लगाने की वजह से होती हैं।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने पंप पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं शौचालय, हवा मशीन तथा पेट्रोल की सही मात्रा की भी जांच की। उन्होंने पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें