फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो युवकों की निर्वस्त्र पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर स्थित शनि मंदिर में चोरी करते पकड़े गए दो युवकों को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को जलालपुर निवासी संत कुमार वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दस अगस्त को उसके पुत्र कल्लू वर्मा ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर गांव में महेश के शनि मंदिर में चोरी की थी जिन्हें गांव के नरेश कुमार गुप्ता, बलराम ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी कबूलवाने के साथ कल्लू और गौरव को निर्वस्त्र कर मारा पीटा और गांव में नग्न घुमाया। कोतवाली पुलिस ने संत कुमार वर्मा की तहरीर पर आरोपी महेश पुजारी, बलराम और नरेश कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर में एससी एसटी एक्ट की धारा तरमीम की गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें