लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रॉली से बाइक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी ट्रॉली से बाइक टकराने से निघासन के गांव परमोधापुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। वह सिंगाही से मेला देखकर घर वापस जा रहे थे। हादसा कसावल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन
परमोधापुर निवासी निवासी जवाहर यादव (18) व अरुण कश्यप (20) अपनी बाइक से सिंगाही का मेला देखकर शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में थाना निघासन क्षेत्र के अंतर्गत रकेहटी के आगे कसावल के पास सड़क किनारे गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थी।
घना कोहरा था। रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण ट्रॉली नहीं दिखी। इससे बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जवाहर यादव की मौके पर मौत हो गई। घायल अरुण तिवारी को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।