फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में छिपे दिखे दो संदिग्ध लोग एक पकड़ा तो वह भी छूटकर भागा

Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पचपेड़ा गांव के गन्ने के खेत में तलाश करते पुलिसकर्मी और ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
निघासन। मझगईं थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मापुर के पचपेड़ा गांव में सोमवार दोपहर गन्ने के खेत में संदिग्ध लोगों के दिखाई देने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। एक ग्रामीण ने खेत में छिपे संदिग्ध को पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। उसका दूसरा साथी भी खेत के बाहर से भाग गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश कुमार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के दक्षिण दिशा में खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति छिपा दिखाई दिया। राजेश ने उसे पकड़ लिया और मदद के लिए भाई को आवाज लगाई। इसी बीच संदिग्ध उनकी पकड़ से छूटकर भाग निकला। बताया गया कि खेत के बाहर निगरानी कर रहा उसका साथी भी फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर मझगईं थाने के सिपाही धर्मराज पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेतों में संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

-
24 जुलाई की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा
ग्रामीणों के मुताबिक, 24 जुलाई की रात पचपेड़ा गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था, जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पूर्व में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें