फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता बैराज कर्मी का नहर में उतराता मिला शव

Mon, 10 Aug 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अख्तर अली। फाइल फोटो
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। शनिवार शाम से लापता बैराज कर्मी अख्तर अली (59) का शव तीसरे दिन सोमवार को शारदा पोषक नहर में झमपुरवा के पास उतराता मिला।
विज्ञापन

शारदा नगर सिंचाई कॉलोनी निवासी अख्तर अली बैराज में हेल्पर थे। उनके पुत्र सफीक ने बताया कि पिता शनिवार शाम करीब आठ बजे बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन रविवार सुबह तक नहीं लौटे। फोन भी स्विच ऑफ मिला। बैराज के पश्चिम हेलीपैड किनारे उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राहगीरों और चरवाहों ने बैराज से करीब आठ किलोमीटर दूर शारदा सहायक नहर में झमपुरवा के पास शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। सफीक अहमद ने शव की शिनाख्त पिता के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीक ने बताया कि शव पर बरमूडा नहीं थी और पिता का मोबाइल फोन भी गायब है। होंठ पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने किसी रंजिश से इन्कार किया। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें