फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ी गईं महिलाएं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी छह किलो चरस के साथ पकड़ी गईं थीं दो महिलाएं
विज्ञापन

गौरीफंटा। बृहस्पतिवार को धनगढ़ी से गौरीफंटा की तरफ लाई जा रही चरस की खेप समेत दो महिलाओं को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उनका चालान किया है।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी के एसएसबी इंचार्ज सतीश कुमार व गौरीफंटा कोतवाल अखिलेश कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह करीब आठ बजे पिलर संख्या 751/7 के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो महिलाएं संदिग्ध हालात में जाती दिखीं, जिसके बाद टीम में शामिल महिला एसएसबी और पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका और उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी में बैग से 11 किलो 250 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में नेपाली महिलाओं ने अपना नाम शीला वाली वार्ड नंबर नौ दांग नेपाल व प्यारी धर्तीमगर वार्ड दो जिला दांग नेपाल बताया। महिलाओं ने बताया कि उनको बॉर्डर पार कराने के लिए चरस दी गई थी। उक्त चरस का मालिक कोई और है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएसबी ने अपनी तरफ से सीजर बनाकर दोनों महिलाओं को चरस के साथ गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान किया है। बता दें कि मंगलवार को भी करीब छह किलो चरस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें