धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कैलाली जिला की गौरीगंगा नगर पालिका में बाइक से धनगढ़ी लाई जा रही करीब साढ़े चार किलो चरस के साथ दो नेपालियों को गिरफ्तार किया गया है।
भारतीय सीमा से लगे नेपाल के कैलाली जिला के डीएसपी व प्रवक्ता वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि शनिवार शाम को जिला पुलिस कार्यालय की गश्ती टीम ने जिले की गौरीगंगा नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर दस उदासीपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान धनगढ़ी की ओर आ रही बाइक को रोककर चेक किया, जिस पर बैठे दो नेपाली मान बहादुर धामी और विर्ख धामी निवासी गौरीगंगा नगर पालिका के पास से साढ़े चार किलो चरस बरामद की। पकड़े गए दोनों लोगों से जिला पुलिस कार्यालय पर लाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पिछले दो वर्षों में नेपाल से भारत लाई जा रही करीब सवा क्विंटल चरस को नेपाल पुलिस ने पकड़ा है, जिससे साफ जाहिर है कि नेपाल से भारत के लिए चरस की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। संवाद