फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक की गला काटकर हत्या

विज्ञापन
मुनेजर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़े भाई के ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, रविवार सुबह खेत में मिला शव
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गुदरिया गांव में एक 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से शनिवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। मृत युवक का शव रविवार की सुबह गांव से आधा किलोमीटर दूर एक खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजकर मृतक के पिता की तहरीर पर बड़े लड़के की पत्नी समेत उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव गुदरिया निवासी मुनेजर पाल (20) पुत्र गया प्रसाद का शव रविवार की सुबह गांव से पश्चिम की ओर 500 मीटर की दूरी पर स्थित जगजीवन के खेत में पड़ा मिला। सुबह करीब 10 बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें गांव के ही जगजीवन के खेत में मृतक मुनेजर का शव पड़ा दिखा, जिससे वह दहशत में आ गए और खेत से वापस लौटकर गांव वालों को शव पड़ा होने की जानकारी दी, जिसके बाद वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। खेत में युवक का शव पड़ा होने की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे,जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी। मामले में फौरन सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर सीओ धौरहरा व कोतवाल डीपी शुक्ल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार वालों के बयान लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता गया प्रसाद ने अपने बड़े पुत्र वीरेंद्र के ससुराल वालों पर पुरानी रंजिश की वजह से छोटे पुत्र मुनेजर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार की पत्नी रेशमा, ससुर रामभरोसे, साले मुन्ना और प्रमोद निवासी गड़ौसा थाना फूलबेहड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ टी एन दुबे ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ और जांच पड़ताल जारी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
भाभी ने दी थी देख लेने की धमकी
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गुदरिया गांव में 20 साल के युवक मुनेजर पाल की हत्या मामले में पीड़ित परिवार ने बताया कि मुनेजर शनिवार की शाम घर से नाच देखने की बात कहकर गया था। सुबह खेत में उसका शव बरामद हुआ। मृतक के पिता ने घर के ही बड़े बेटे की बहू और उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मृतक की भाभी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के पिता गया प्रसाद और माता राजरानी ने बताया कि घर में बड़े लड़के वीरेंद्र और बहू रेशमा में शादी के बाद से ही विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आए दिन कलह होती रहती थी। गया प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले बहू रेशमा ने छोटे बेटे मुनेजर को देख लेने की धमकी दी थी, जिसके बाद रविवार की सुबर उसका हत्या किया हुआ शव मिला। मृतक के पिता का कहना है कि बड़े पुत्र वीरेंद्र की शादी आज से पांच साल पहले फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गड़ौसा गांव के रामभरोसे की पुत्री रेशमा के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही बहू से घर में अक्सर विवाद होने लगा था। इसके बाद से चार माह पूर्व रेशमा अपने मायके चली गई थी और तब से वहीं रह रही है। मृतक के पिता का कहना है कि तभी रेशमा ने मृतक मुनेजर को देख लेेन की धमकी दी थी। इसके अलावा उनका गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

रात में घर न लौटने से परेशान थे घरवाले
पुलिस को तहरीर देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि बड़े पुत्र वीरेंद्र कुमार और बहू रेशमा में मायके भेजने को लेकर विवाद है, जिसकी रंजिश चली आ रही थी। शनिवार की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मुनेजर घर से नाच देखने के लिए गांव के अंदर गया था। वहां से वह रात को वापस ही नहीं लौटा। मुनेजर के घर न लौटने पर उन लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो रात में उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन करने के बाद वह थक हारकर घर में ही बैठ गए। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर उन्हें जगजीवन के खेत में मुनेजर का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक के पिता का कहना है कि मुनेजर को बड़े लड़के वीरेंद्र कुमार की पत्नी रेशमा, ससुर रामभरोसे, साले मुन्ना और प्रमोद निवासी गड़ौसा थाना फूलबेहड़ ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सीओ टीएन दुबे ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ चल रही है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें