फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी-संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पुलिस ने शहर में हुईं दो बड़ी चोरियों के खुलासे का दावा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वाहन सहित भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों चोरों ने दुधवा रोड स्थित एक आवास और पलिया-संपूर्णानगर रोड स्थित गोकुल धाम के एक घर को निशाना बनाया था। इन दोनों वारदात में चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ किया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि निशानदेही पर सोने और चांदी के कीमती आभूषण, तीन मोबाइल फोन, 20 हजार भारतीय रुपये और 10 हजार नेपाली रुपये, पीतल के बर्तन और एक बैट्री के अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त एक बाइक और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक नई स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना को शिवम सोनी निवासी मोहल्ला रंगरेजान पलिया, धीरज सिंह निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी पलिया, रोहित उर्फ पिन्नी निवासी मोहल्ला इंद्रानगर पलिया और अमर कश्यप निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी पलिया ने अंजाम दिया था। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, एसआई प्रेम नारायण, महिला एसआई निशा शुक्ला, जितेंद्र कुमार, जय प्रकाश, परीक्षित सैनी, कृष्ण मुरारी, विजय तिवारी, अनुज कुमार, अतुल त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार और अजीत यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें