फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
ग्पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर भारत पेट्रोल पंप के पास निघासन से पलिया की तरफ जा रहे पीलीभीत के हजारा थाना निवासी संजय कुमार (48) और बम्हनपुर की तरफ जा रहे रणवीर सिंह (22) की बाइक आमने-सामने टकरा र्गइं। टक्कर से दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पर रखा टाइल काटने वाला लोहे का फार्मा दो टुकड़ों में टूट गया। इस दुर्घटना में पीलीभीत के संजय कुमार और सलीमाबाद फार्म निवासी लवजीत सिंह के इकलौते बेटे रणवीर सिंह (22)की मौके पर ही मौत हो गई। संजय कुमार के साथ पीछे बाइक पर बैठा जितेंद्र निवासी बमनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी निघासन भिजवाया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को लखीमपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें