फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो दर्जन गांव बने टापू, रास्तों पर तेज धार में चल रहा पानी

विज्ञापन
खमरिया गांव के पास बाढ़ के पानी से होकर निकलते ग्रामीण। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। बाढ़ में तीन दर्जन से ज्यादा गांवों के निचले हिस्से पानी में डूब गए है। रास्तों पर तेज धार से पानी बह रहा है।
विज्ञापन

बारिश और वनबसा से लगातार छोड़े जा रहे पानी से शारदा नदी उफना हुई है। ग्रंट 12 और घोसियाना में नदी कटान कर रही है। जलस्तर बढ़ने से कटान की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लगड़ीपुर, नरहर और खगईपुरवा के रास्ते में कमर से ऊपर तक पानी चल रहा है। तटबंध के भीतर बसे अधिकतर गांव टापू बन गए हैं। कहीं नाव तो कहीं लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ागांव, बसहाभूड़, मेहंदी, कुचिल्हा, बहालीपुरवा गांवों के रास्तों पर तेज धार में पानी बह रहा है। फूलबेहड़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को एनाउंसमेंट कर तटबंध के अंदर के ग्रामीणों से तेज धार वाले रास्तों से पैदल और अकेले न निकलने की अपील की। नायब तहसीलदार सदर अश्वनी कुमार ने कहा कि अभी बाढ़ ज्यादा नहीं है। बाढ़ राहत केंद्र तैयार हैं। पानी में लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें