फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में दो बच्चों की एईएस से मौत, छह भर्ती

Mon, 28 Aug 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक की आईसीयू में तो दूसरे की चिल्ड्रेन वार्ड में मौत 
विज्ञापन

एक बच्चा आईसीयू वार्ड से लखनऊ हुआ रेफर 
 जिला अस्पताल में एईएस से भर्ती हुए दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक की मौत चिल्ड्रेन वार्ड में और दूसरे बच्चे की मौत आईसीयू वार्ड में हुई है। वहीं आईसीयू वार्ड में एईएस प्रभावित छह अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन

फरधान निवासी बांकेलाल ने बुखार आने पर अपने चार वर्षीय पुत्र आयुष को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी हालत में सुधार न होने पर उसे रविवार को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। उधर लखीमपुर निवासी श्रीराम ने बुखार और डायरिया होने पर अपने चार वर्षीय पुत्र सुशील कुमार को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। जबकि निघासन निवासी श्रीप्रकाश की चार साल की पुत्री रुचि की हालत में सुधार न होता देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
छह बच्चों का हो रहा है इलाज 
आईसीयू वार्ड में सोमवार को सानिया (6), प्रतीक्षा (12),नजमा(6),गोल्डी(12) और बबली (8) का इलाज हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें