पूर्वी में तीन और पश्चिमी क्षेत्र में चार सर्किल
पूर्वी क्षेत्र में तीन सर्किल शामिल किए गए हैं। इसमें सदर, धौरहरा व निघासन सर्किल शामिल हैं। एएसपी पूर्वी के क्षेत्र में सदर सर्किल के कोतवाली सदर, फरधान, खीरी, महिला थाना, शारदानगर, साइबर थाना व एएचटीयू शामिल है। इसी तरह धौरहरा सर्किल का धौरहरा, ईसानगर, फूलबेहड़, खमरिया व निघासन, तिकुनिया, सिंगाही, पढुआ थाना आएगा।
पश्चिमी एएसपी क्षेत्र में गोला, मोहम्मदी, मितौली व पलिया सर्किल शामिल हैं। इसमें गोला, मैलानी, भीरा, मोहम्मदी, उचौलिया, हैदराबाद, पसगवां, मितौली, नीमगांव, मैगलगंज, पलिया, संपूर्णानगर, चंदन चौकी, गौरीफंटा व मझगई मिलाकर 15 थाने शामिल हैं।